800 रुपये से 1200 की दर पर बिक रही रूगड़ा-खूखड़ी

बाजार में रूगड़ा और खूखड़ी के आते ही बिक कर समाप्त हो जा रहे हैं.

खूंटी. बारिश हो और रूगड़ा-खूखड़ी का स्वाद न चखा तो बरसात का क्या मजा लिया. खूंटी में रूगड़ा और खूखड़ी की इतनी मांग है कि बाजार में यह 800 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रही है. इसके बाद भी बाजार में खरीदारों की कमी नहीं है. बाजार में रूगड़ा और खूखड़ी के आते ही बिक कर समाप्त हो जा रहे हैं. जंगलों से चुन कर लाये गये रूगड़ा और खूखड़ी की मांग खूब रहती है. इस सावन के महीने में भी लोगों के लिए यह पसंदीदा सब्जी रहती है. माना जाता है कि इसमें खूब प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में पाया जानेवाला रुगड़ा बारिश के दिनों में जितनी तेज गति से बादल गरजेगा, उतना ही अधिक रुगड़ा निकलता है. गांव के लोग समूह बनाकर में जंगल पर जाकर इसे गड्ढा खोदकर निकालते है. खूंटी और आसपास के रूगड़ा की मांग रांची सहित अन्य शहरों में भी रहता है. वहीं इसे बेच कर ग्रामीण आमदनी भी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >