खूंटी. बिरसा कॉलेज में भौतिक विभाग में प्रयोग प्रदर्शक के पद पर 43 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद रीता मुंडू सेवानिवृत्त हो गयी. उन्होंने 1983 में बिरसा कॉलेज के भौतिकी विभाग में योगदान दिया था. उनके सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत ने बताया कि रीता मुंडु ने लंबी सेवा काल में अपने दायित्व का निर्वहन उत्कृष्ट ढंग से किया. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया. जया भारती कुजूर, कॉर्नेलियस मिंज और सीजरेन सुरीन ने विदाई गीत गा कर विदाई दी. मौके पर डॉ पुष्पा सुरीन, प्रो सावित्री कुमारी, प्रो तारीफ लुगुन, प्रो अनंत राम, प्रो पूनम टीयू आदि उपस्थित थे.
सेवानिवृत प्रयोग प्रदर्शक को दी गयी विदाई
बिरसा कॉलेज में भौतिक विभाग में प्रयोग प्रदर्शक के पद पर 43 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद रीता मुंडू सेवानिवृत्त हो गयी.
