महिला मंडल से ऋण लेकर कुएंं की मरम्मत करायी

प्रखंड के कमड़ा पंचायत के बीरता गांव के नेनवा तोपनो ने महिला मंडल से ऋण लेकर अपने कुएं की मरम्मत करायी. कुएं में मुंडेर नहीं होने के कारण अगल-बगल का गंदा पानी उसमें चला जाता था.

तोरपा : प्रखंड के कमड़ा पंचायत के बीरता गांव के नेनवा तोपनो ने महिला मंडल से ऋण लेकर अपने कुएं की मरम्मत करायी. कुएं में मुंडेर नहीं होने के कारण अगल-बगल का गंदा पानी उसमें चला जाता था. पूरे गांव के लोग इस कुएं का पानी पीते हैं.

नेनवा ने बताया कि कुएं की मरम्मत के लिए मुखिया सहित अन्य लोगों को कई बार बोला, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. अंततः उसने महिला मंडल से 25 हजार रुपये ऋण लिया तथा कुएं की मरम्मत करायी. गांव की ज्योति कुमारी बताती हैं कि कुए की मरम्मत के लिए मुखिया, बीडीओ, विधायक सहित तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी गुहार लगायी पर, किसी ने संज्ञान नहीं लिया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >