खूंटी में भर्ती शिविर का आयोजन 20 से

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा खूंटी जिला में रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

खूंटी. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा खूंटी जिला में रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत 200 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा सुपरवाइजर और 100 कैश कस्टोडियन का चयन किया जायेगा. चयन के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत 20 जुलाई को कर्रा थाना, 22 जुलाई को मुरहू थाना, 23 जुलाई को रनिया थाना, 24 जुलाई को तोरपा थाना, 25 जुलाई को सायको थाना, 26 जुलाई को मारंगहादा थाना, 27 जुलाई को तपकरा थाना, 28 जुलाई को जरियागढ़ थाना और 29 जुलाई को एएचटीयू थाना खूंटी में भर्ती शिविर लगाया लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >