देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन

देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति तोरपा की बैठक गुरुवार की रात अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई.

तोरपा.

देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति तोरपा की बैठक गुरुवार की रात अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर समिति का पुनर्गठन किया गया. पुनर्गठित समिति में मनोज सिंह को अध्यक्ष, मुकुल दास को महासचिव बनाया गया. पवन जायसवाल, राजेश प्रसाद, अजय महतो, नंदू महतो, चमन महतो और रोहित जायसवाल को उपाध्यक्ष, सावन महतो, विक्की गुप्ता, रौनक षाड़ंगी, नीरज जायसवाल और बैकुंठ षाड़ंगी को सचिव, दीपक तिग्गा को कोषाध्यक्ष और सुमित गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. अजय कुमार, बादल महतो और आर्यन महतो को पूजा प्रभारी बनाया गया. इनके अलावा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का भी चुनाव किया गया. इनमें भीम गुप्ता, अमन महतो, राहुल महतो, पवन जायसवाल, आकाश महतो, भोला महतो, प्रवीण गुप्ता, कुणाल गुप्ता, गणेश सोनी, अनुज सिंह और ऋषभ षाड़ंगी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >