रनिया के रंजीत डहंगा की चेन्नई में निधन

रनिया प्रखंड क्षेत्र के टाल्डा गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर रंजीत डहंगा की 31 जुलाई को चेन्नई में मृत्यु हो गयी.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के टाल्डा गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर रंजीत डहंगा की 31 जुलाई को चेन्नई में मृत्यु हो गयी. रंजीत टाटा स्टील कंपनी चेन्नई में मजदूरी करता था. रंजीत की बहन रजनी डहंगा ने बताया कि रंजीत की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. उनके निधन की सूचना के बाद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, रनिया प्रमख नेली डहंगा और थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने कंपनी के सुपरवाइजर और अन्य कर्मियों से बात की. जिसके बाद शव को एंबुलेंस से चेन्नई से रनिया के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >