पशु मेला सह प्रदर्शनी में प्रगतिशील पशुपालकों को किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

खूंटी. उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 209 पशुपालकों ने भाग लिया. इस अवसर पर पशुपालकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने तथा पशु-पक्षियों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया. पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विपिन बिहारी महथा ने पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से पशुपालन करने की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर चयनित प्रगतिशील पशुपालकों प्रिया मिंज (कर्रा), निमिषान मुंडा (तोरपा), गोमा हस्सा (खूंटी), मनोज कुमार मांझी (मुरहू) तथा नगर पंचायत क्षेत्र खूंंटी के उमेश कुमार महतो और कार्तिक राम गोंझू को सम्मानित किया गया. पशु प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को भी पुरस्कृत किया गया. बकरी पालन में सचिन कुमार (मुरहू) को प्रथम, रामेश्वर गोप (कर्रा) को द्वितीय तथा रामधन कांशी (तोरपा) को तृतीय पुरस्कार मिला.सूकर पालन में बहालेन भेंगरा (कर्रा), भेड़ पालन में सावित्री देवी (अड़की) और कुक्कुट पालन में कैलाश कांशी (तोरपा) को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभिमन्यु प्रसाद, पशु शल्य चिकित्सक डॉ संजय प्रसाद, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार आर्य, आदर्श ग्राम पदाधिकारी डॉ जेनेट भगत सहित सभी प्रखंडों के पशुपालन पदाधिकारी व एमवीयू पशु चिकित्सक उपस्थित थे.

मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 209 पशुपालकों ने भाग लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >