प्राथमिकता के आधार पर मामलों का करें निष्पादनः उपायुक्त

डीसी ने की राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग और भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा

खूंटी. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग और भू-अर्जन को लेकर बैठक की गयी. इसमें उपायुक्त ने सभी की समीक्षा की. राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी रिपोर्ट्स का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय से जुड़ा कोई भी मामला निर्धारित समय से अधिक समय तक लंबित नहीं रखें. प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन करें. किसी मामले को रिजेक्ट करने पर उसकी स्थिति स्पष्ट करें. उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अंतर्गत भू-लगान और सेस संग्रहण प्रतिवेदन की समीक्षा की. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अपने दायित्वों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं सक्सेशन म्यूटेशन, परिशोधन ग्रीवांस, सर्टिफिकेट केस, सर्टिफिकेट, अवैध जमाबंदी सहित अन्य मामलों की समीक्षा की. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अंचल कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान के मामलों को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया. टाना भगत से संबंधित अंचल वार अद्यतन विवरणी की समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने, राजस्व से संबंधित कार्यों को गति देने और पारदर्शिता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के लिए कहा. मौके पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, नोडल पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सहित सभी अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डीसी ने की राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग और भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा

अंचल कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देशB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >