आज सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक डाले जायेंगे वोट

आज सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक डाले जायेंगे वोट

खूंटी. 23 फरवरी को खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में होनेवाले मतदान की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है. नगर पंचायत खूंटी के कुल 19 वार्डों के अंतर्गत 30 मतदान केंद्रों के लिए रविवार को बिरसा कॉलेज खूंटी परिसर से मतदान कर्मियों को मतपेटिका, अपॉइंटमेंट लेटर सहित सभी आवश्यक मतदान सामग्री के साथ बूथ के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा मतदान दलों एवं पुलिस कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी गयी. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ससमय मतदान प्रारंभ करने एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो. मतदान केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन सुव्यवस्थित रखने, प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्टिंग करने, महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता देने तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये. मतदान कर्मियों को वोटिंग कंपार्टमेंट में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने, निर्धारित समय पर मतदान संपन्न कराने तथा मतदान उपरांत मतपेटिका (बैलेट बॉक्स) की विधिवत सीलिंग कर उसे सुरक्षित रूप से रिसीविंग सेंटर में जमा कराने के निर्देश भी दिये गये.

सुबह सात बजे से शाम पंच बजे तक होगा मतदान :

सोमवार 23 फरवरी को प्रातः सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी योग्य मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर बिना किसी प्रलोभन एवं भय के निष्पक्ष मतदान अवश्य करें. सफल एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी मतदान कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, सामान्य प्रेक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सभी आरओ तथा एआरओ सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

स्लग :::: नगर पंचायत चुनाव को लेकर बूथों के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

खूंटी के कुल 19 वार्डों के 30 मतदान केंद्रों में होगा मतदान

जिला प्रशासन ने लोगों से की निष्पक्ष मतदान करने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >