एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस को चिचिगड़ा के जंगल में विपिन मुंडू उर्फ मुंडा अपने सहयोगियों द्वारा प्लास्टिक के बोरों में डोडा भरकर झाड़ियों में छुपा कर रखने की गुप्त सूचना मिली थी.
खूंटी
मुरहू थाना क्षेत्र के चिचिगड़ा के जंगल से पुलिस ने 304.5 किलोग्राम डोडा बरामद की है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस को चिचिगड़ा के जंगल में विपिन मुंडू उर्फ मुंडा अपने सहयोगियों द्वारा प्लास्टिक के बोरों में डोडा भरकर झाड़ियों में छुपा कर रखने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर दल का गठन कर छापेमारी की गयी. जिसमें 304.5 किलोग्राम डोडा को जब्त किया गया. इस संबंध में मुरहू थाना में कांड दर्ज किया गया है. अभियान में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा व सशस्त्र बल शामिल थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।