पुलिस ने सिर कटा शव किया बरामद

पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है.

खूंटी.

मुरहू थाना क्षेत्र के इठ्ठे और मेराल गांव के बीच बुधवार की शाम मुरहू पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान इठ्ठे गांव निवासी 22 वर्षीय सीनू पूर्ति के रूप में की गयी है. उसका धड़ और सिर अलग-अलग दफन किया गया था. शव को अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी की उपस्थिति में गड्ढे से निकाला गया. शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार सीनू हाल ही में जेल से बाहर आया है. वह 2022 में अपने ही खानदान के कानू पूर्ति की हत्या का आरोपी था. उसकी भी हत्या ठीक उसी तरह से की गयी थी. उसके सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >