मिलाद उल नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

मिलाद उल नबी का त्योहार शुक्रवार को मनाया जायेगा.

खूंटी. मिलाद उल नबी का त्योहार शुक्रवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर खूंटी में जुलूस निकाले जाने की योजना है. त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में सभी ने आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया. वहीं थाना प्रभारी मोहन कुमार ने लोगों से शांति बनाये रखने और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कहा कि किसी प्रकार की सूचना को तत्काल प्रशासन को दें. बैठक में शहर के लोग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >