प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

भारत माता कल्याण मंडप तोरपा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

तोरपा. युवा सरना समिति तपकारा सह सनराइज इंडिजिनस सोशल कल्चरल हेरिटेज द्वारा रविवार को भारत माता कल्याण मंडप तोरपा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया सहित झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, जिप सदस्य विरेन कंडुलना आदि के द्वारा विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सफलता को लेकर उत्साहित रहें परन्तु अति उत्साहित ना रहें. आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिये कई तरह की योजना चला रही है. इसका लाभ जरूर लें. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि लगातार मेहनत से सफलता जरूर मिलती है. जिप सदस्य विरेन कंडुलना ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया. मौके पर अध्यक्ष दुलारी बारला , रोहित तानी,सुनिल गुड़िया, अनिल गुड़िया, सेनेम गुड़िया, सुनीता गुड़िया, अमिसा बरला, हेरामबी गुड़िया, बिरसा कन्डुला, बंधन गुड़िया, चांदु हेमरोम, सुखराम गुड़िया, अंजलि प्रिया कन्डुलना, दीपक तिग्गा, विजय पाहन, संतोषी तोपनो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >