निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कल्याण अस्पताल अड़की सिटीजंस फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.

खूंटी. अड़की स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को कल्याण अस्पताल अड़की सिटीजंस फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में चिकित्सक डॉ किरण सिंह ने स्कूल की 61 छात्राओं का जांच की. इस दौरान मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया. वहीं जिन समस्याओं का शिविर में इलाज संभव नहीं हो सका, उन्हें अस्पताल में आकर बेहतर इलाज कराने के लिए परामर्श दिया गया. शिविर में मुख्य रूप से बुखार, कमजोरी सहित कई बीमारी सामने आया. शिविर को सफल बनाने में वार्डन आनंदित निशा बाड़ा, प्रभा बालमुचू, आशुतोष पुराण, मदालसा महतो, दीपक यादव, मंगल मछुआ सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >