कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

खूंटी थाना क्षेत्र के सिंबुकेल गांव में एक कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के सिंबुकेल गांव में एक कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खूंटी के बुधुडीह गांव निवासी 38 वर्षीय सिंगराय मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में नाचने के लिए सिंबुकेल गांव गया था. नाचने के बाद रात में वापस लौटने के क्रम में वह सिंबुकेल गांव के कुआं में गिर गया. जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी. सुबह जब महिलाएं पानी भरने के लिए गयी तो कुआं में चप्पल देख कर किसी के गिरने का अंदेशा हुआ. इसके बाद झालर की मदद से शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में खूंटी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >