बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

खूंटी-तमाड़ पथ में अड़की थाना क्षेत्र के खुदीमाड़ी के पास बुधवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी.

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी-तमाड़ पथ में अड़की थाना क्षेत्र के खुदीमाड़ी के पास बुधवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तमाड़ निवासी शिवा मुंडा (28) के रूप में की गयी है. वहीं दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं. जिसमें तमाड़ के विजयगिरी बारूहातू निवासी बलदेव मुंडा और खुदीमाड़ी निवासी कंचन पातर मुंडा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार शिवा और बलदेव हेमरोम बाजार की ओर से आ रहे थे. इसी क्रम में खुदीमाड़ी के पास उनकी टक्कर स्कूटी सवार से हो गयी. जिसमें स्कूटी सवार कंचन पातर और बाइक सवार बलदेव मुंडा घायल हो गये. वहीं बाइक चालक शिवा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मृतक के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >