एक दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन नामहट केंद्र खूंटी के तत्वावधान में एकदिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया.

खूंटी. अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन नामहट केंद्र खूंटी के तत्वावधान में एकदिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया. कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये. इस अवसर पर केंद्र के संचालक शुकामृत दास ने कहा कि जीव न सेवक है, न मालिक है, न राजा है, न प्रजा है, न माता है और न पिता है. जीव शुद्ध आत्मा तत्व कहलाता है. कीट के अंदर भी वही आत्मा, हाथी के अंदर भी वही आत्मा, उसी प्रकार आम इंसान में भी वही आत्मा और खास इंसान में भी वही आत्मा होती है. कहा कि धन-दौलत, प्रभाव, नाम, शोहरत, पद, रूप, रंग में किसी को तौलना नहीं चाहिए. श्रीमद् भागवत गीता हमें आत्म परायणता, आत्मबोध, वास्तविकता संबंध ज्ञान बताता है. कथा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >