शहीद आनंद मसीह भेंगरा को दी गयी श्रद्धांजलि

सीआरपीएफ 30 बटालियन के जवान शहीद आनंद मसीह भेंगरा को उनके शहादत दिवस पर सोमवार को सीआरपीएफ की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी.

तोरपा. सीआरपीएफ 30 बटालियन के जवान शहीद आनंद मसीह भेंगरा को उनके शहादत दिवस पर सोमवार को सीआरपीएफ की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी. आरसी मध्य विद्यालय रोन्हे में शहीद आनंद मसीह भेंगरा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सोमवार को सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार के सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी आरसी मध्य विद्यालय रोन्हे पहुंचे व शहीद आनंद मसीह भेंगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद को सलामी भी दी. इस अवसर पर शहीद आनंद मसीह भेंगरा की पत्नी अलीशा भेंगरा को सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया विमला डोडराय, शाहीद वाल्टर गुड़िया की पत्नी राहिल गुड़िया, विश गुड़िया, सीआरपीएफ के एसएम संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर सुनील क्षेत्री आदि सहित स्कूल के बच्चे, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे.

2003 में कश्मीर में शहीद हुए थे :

आनंद मसीह भेंगरा तोरपा प्रखंड के हाबो गांव के रहने वाले थे. वे सीआरपीएफ 30 बटालियन के जवान थे. घटना के वक्त इनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी. 21 अप्रैल 2003 को जम्मू कश्मीर के खैरवाड़ गांव में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >