गरीबों को कानूनी सहायता के लिए नि:शुल्क वकील : डालसा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को खूंटी उपकारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

खूंटी उपकारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को खूंटी उपकारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव ने कहा कि तीन लाख रुपये वार्षिक आय से कम वाले परिवार को डालसा निःशुल्क सहायता करती है. प्रयास किया जाता है कि अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचे. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि जो बंदी अपने निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है उन्हें डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है. बंदियों को अपने मामले की जानकारी रखने का अधिकार है. इस अवसर पर उपकारा के बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर मुख्य रूप से एलएडीसी डेप्युटी चीफ नम्रता कुमारी, प्रभारी कारा अधीक्षक अनुराधा कुमारी, शहजादा खान, पीएलवी तेलेस्फोर सांगा, सुदर्शन महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >