खूंटी: केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नगड़ी, रांची तथा अग्र परियोजना केंद्र, खूंटी के तहत ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को जागरूकता सह किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में सीटीआर एंड टीआइ, नगड़ी, रांची की वैज्ञानिक डॉ अर्पणा के और परियोजना पदाधिकारी सोनी कुमारी ने किसानों को मलवरी उत्पादन और गुणवत्ता सुधार की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
