बारिश से मिट्टी का घर ढहा, परिवार हुआ बेघर

प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही वारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही वारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियां और नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. मल्हान भुइयाडीह के सिंदवारडीह टोला निवासी बुजुर्ग पीतांबर महतो का मिट्टी से बना घर तेज बारिश की वजह से ढह गया है. पीड़ित का पुत्र समीर महतो ने बताया कि बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से दो कमरों का पूरा मकान ढह गया है. घर में रखा सामान मिट्टी में दब चुका है. बर्तन से लेकर चावल सब्जी तक सब खराब हो गया है. अब पूरे परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे दिन गुजारने को मजबूर हैं. लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि तुरंत राहत सामग्री भेजी जाये, ताकि परिवार को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >