एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन के बीच एमओए

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला प्रशासन के साथ एमओए किया गया.

खूंटी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) किया गया. जिसमें उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ सहयोगात्मक पहल पर सहमति बनी. एमओए पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक आरआर मौर्य और जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार ने हस्ताक्षर किये. समझौते के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 25 लाख रुपये की राशि से तीन एम्बुलेंस प्रदान किया गया. इसके लिए उपायुक्त ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रति आभार प्रकट किया. इससे जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक जीवनदायिनी सेवा साबित होगी. मौके पर डीडीसी आलोक कुमार, सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, सीएसआर नोडल अधिकारी अविनाश कुमार शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन को दिये तीन एम्बुलेंस B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >