एसजीवीएस अस्पताल में मरीजों के बीच विधायक ने बांटी साड़ी

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने एसजीवीएस अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के बीच साड़ी बांटी। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया।

खूंटी: अनिगड़ा स्थित एसजीवीएस अस्पताल में शनिवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने इलाजरत मरीजों के बीच साड़ी का वितरण किया. उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.

अस्पताल के डॉ निर्मल सिंह ने विधायक को उपलब्ध सुविधाओं, समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया. विधायक ने कहा कि एसजीवीएस अस्पताल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है. ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. अस्पतालों में आवश्यक संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि नइमुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मुखिया सुखराम सरूकद, नोथरोथ पूर्ति समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >