ओबीसी को आरक्षण देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

खूंटी विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी के दौरा पर आयी झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा.

खूंटी. खूंटी विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी के दौरा पर आयी झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें खूंटी सहित राज्य के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य करने पर चिंता व्यक्त की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, लातेहार और खूंटी जिले में नगर निकायों में ओबीसी और इबीसी को आरक्षण देने की मांग की. कमलेश महतो ने कहा कि यह स्थिति सामाजिक असमानता को बढ़ावा दे रही है और इससे ओबीसी वर्ग में व्यापक असंतोष व्याप्त है. उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाये. ताकि इन जिलों में ओबीसी वर्ग को पुनः उनका अधिकार सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >