चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर बैठक

खूंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक की गयी.

खूंटी. खूंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसके तहत चुनाव से पूर्व सदस्यों का नवीनीकरण किया जायेगा. इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. नवीनीकरण समाप्त होने के बाद चुनाव कराया जायेगा. बैठक में पिछले दो साल और आनेवाले दो साल का सदस्यता शुल्क एक साथ लेने का भी निर्णय लिया गया. नवीनीकरण के समय सदस्यों को ट्रेड लाइसेंस, जीएसटी अथवा एमएसएमई का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. जो एक साल पुराना होना जरूरी है. वहीं चुनाव में प्रत्याशी के लिए 11 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं उनका कम से कम तीन साल पुराना रजिस्टर्ड जीएसटी होना अनिवार्य रहेगा. बैठक में अध्यक्ष प्रियंक भगत, सचिव मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कर, शशांक राज, विश्वजीत देवघरिया, राजेश कुमार, जितेंद्र कश्यप, दिलीप साह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >