राष्ट्र के लिए मध्यस्थता कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दिये निर्देश

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

खूंटी. खूंटी व्यवहार न्यायालय में बुधवार को 90 दिवसीय राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान राष्ट्र के लिए मध्यस्थता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नयी दिल्ली और सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में 90 दिवसीय राष्ट्रीय मतदाता अभियान के अंतर्गत राष्ट्र के लिए मध्यस्थता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान एक जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक संचालित होगा. इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराना है. उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिया. मौके पर जिले के उप समाहर्ता, सभी मध्यस्थ अधिवक्ता गण सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >