तेली उत्थान समाज की बैठक संपन्न

स्थानीय महात्मा गांधी धर्मशाला में रविवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक

खूंटी. स्थानीय महात्मा गांधी धर्मशाला में रविवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक जिलाध्यक्ष शिवनारायण गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, ग्राम स्तर, पंचायत स्तर और प्रखंड स्तर पर भी समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. वहीं प्रत्येक गांव में समाज के लोगों की गणना करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा खूंटी सहित पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत देने की मांग की जायेगी. मौके पर संरक्षक किशोर गंझू, देवेंद्र महतो, जितेंद्र कश्यप, विक्रम राम, कुंज महतो, अनिल राम, जीदन गंझू, मन्मथ राम, आशीष कुमार, संजय साहू, महावीर राम, दुर्गा महतो, दिगंबर महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >