बारिश के कारण कई घर ध्वस्त

पिछले एक महीने में जिले में हुई अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है.

खूंटी. पिछले एक महीने में जिले में हुई अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. मौसम साफ होने के बाद गांवों में बारिश का नुकसान नजर आने लगा है. कर्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई घर ध्वस्त हो गये हैं. शनिवार को कर्रा अंचल के सीआई दीपक कुजूर और कर्मचारी प्रकाश गुप्ता ने नुकसान का जायजा लिया. बारिश के कारण चीद्दी में संतोष हेमरोम, डेबा हेमरोम, रामोल हेमरोम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. कठसेमला गांव में जुलियानी मुंडाईन और सोमा गोप, समुंदर में सावित्री देवी, छोटका रेगरे में अरविंद साहू, दुर्गा साहू, सुशांति आइंद, तुरतन आइंद, जेवियर आइंद, ओलिकार आइंद, विकास लता तोपनो, प्यारी कंडुलना, जरियागढ़ में लेगी होरो, लेबे कंडुलना, कल्याण होरो का घर ध्वस्त हो गया है. इसके अलावा भी कई घरों को नुकसान पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >