सीआइएससीइ जोनल हॉकी में लोयोला स्कूल विजयी

सीआइएससीइजोनल हॉकी टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन शनिवार को एसएस एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम खूंटी में किया गया.

खूंटी. सीआइएससीइजोनल हॉकी टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन शनिवार को एसएस एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम खूंटी में किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉन बॉस्को स्कूल, गुमला द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉन बॉस्को बिचना के वाइस रेक्टर फादर एल्डेफॉन्स कुजूर थे. प्रतियोगिता के फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल खूंटी ने पांच-चार गोल से जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >