खूंटी के लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाल सांसद का गठन, छात्रों को मिली जिम्मेदारियां

Khunti News: लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल खूंटी में बाल सांसद का गठन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना पर जोर दिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट 

Khunti News: झारखंड के खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में बाल सांसद समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर सुमन प्रभात टोप्पो (प्राचार्य) के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. समारोह में विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को बैज और सैश प्रदान कर उनके पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई. 

छात्र परिषद का गठन

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र मयंक मुंडा को हेड बॉय और दीप्ति कुमारी को हेड गर्ल चुना गया. सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में ताबिश अंसारी और चित्रा नायक, अनुशासन प्रभारी के रूप में हर्मन आइंद और तनुजा मुंडरी, खेल प्रभारी के रूप में प्रियांशु राम और अल्फा हपदगड़ा के साथ स्वच्छता प्रभारी के रूप में अर्पित निशान सोय और निकिता गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई. 

हाउस कप्तान और उप-कप्तान की घोषणा 

विद्यालय के चारों हाउसों के लिए भी कप्तान और उप-कप्तान घोषित किए गए. लोयोला हाउस के कप्तान अभय जायसवाल और उप-कप्तान सिमरन हासा, जेवियर हाउस के कप्तान शिवम महतो और उप-कप्तान शिल्पी सिखा तिग्गा, ब्रिट्टो हाउस के कप्तान हरीश पूर्ति और उप-कप्तान दीपिका होरो और  बर्चमंस हाउस के कप्तान प्रियांशु राज और उप-कप्तान नीलम तिरु बनाए गए. 

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संबोधन 

मुख्य अतिथि फादर सुमन प्रभात सुमन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि छात्र परिषद के पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सफल नेता बनेंगे. 

समारोह का समापन

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >