बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को डीटीओ ने माला पहना कर दी चेतावनी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित

खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक की अगुवाई में रोज ऑन रोड अभियान चलाया गया. इस दौरान डीटीओ हरिशंकर बारिक ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया. उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलाने का निर्देश दिया. बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे चालकों को माला पहनाया. उन्हें यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि जीवन अनमोल है. हमेशा हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलायें. वहीं सीट बेल्ट लगाकर ही वाहनों का उपयोग करें. कार्यक्रम के दौरान आम लोगों में उत्साह देखा गया और जिला प्रशासन के प्रयास को सराहा. इसके बाद सदर अस्पताल में लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच अभियान का भी आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जागरूकता रथ के माध्यम से स्थानीय लोगों को मोटरवाहन अधिनियम, हिट एंड रन मुआवजा, गुड समरीटन सहित अन्य सड़क सुरक्षा के विषयों के बारे में जानकारी दी. मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रौशन, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक संदीप हेमरोम, खूंटी पुलिस सहित अन्य उपस्थित थे.

जीवन अनमोल है, हेलमेट पहनें : डीटीओB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >