पंचायत उन्नति सूचकांक में खूंटी दूसरे स्थान पर

पंचायत उन्नति सूचकांक राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला में खूंटी जिला को जिलावार आकलन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है.

खूंटी. रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत उन्नति सूचकांक राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला में खूंटी जिला को जिलावार आकलन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. जिले के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार को जिले की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि पंचायत उन्नति सूचकांक एक समग्र मूल्यांकन उपकरण है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर की संस्थाओं द्वारा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में की गई प्रगति का आकलन और मापन करना है. इस सूचकांक के माध्यम से पंचायतों की कार्यक्षमता, सेवा वितरण और विकासात्मक पहलों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है.जिला प्रशासन की इस उपलब्धि से जिले की पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सुदृढ़ता परिलक्षित होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >