सीमा और विद्यालयों के समीप निगरानी रखें : डीसी

नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक

प्रतिनिधि, खूंटी. समाहरणालय में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने अफीम की खेती के मामले में की गयी प्राथमिकी, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई सहित अन्य की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने संबंधित क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती और अन्य मादक द्रव्य पदार्थों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं जिले की सीमा और विद्यालयों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा. उपायुक्त ने जिले में अफीम, ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थों को लेकर आवश्यक रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में मादक पदार्थों पर पूर्णतया विराम लगायें. मौके पर पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >