जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने खूंटी का किया दौरा

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नंदन प्रसाद ने शुक्रवार को खूंटी जिले का दौरा किया.

खूंटी.

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नंदन प्रसाद ने शुक्रवार को खूंटी जिले का दौरा किया. उन्होंने उपायुक्त आर. रॉनिटा से आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में चर्चा की. उन्होंने अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, खूंटी के तिरला और मुरहू के बांदे गांव में आदि सेवा केंद्र का उदघाटन किया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >