झामुमो रनिया प्रखंड कमेटी की बैठक

झामुमो की रनिया प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष गाब्रियल तोपनो की अध्यक्षता में हुई.

रनिया. झामुमो की रनिया प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष गाब्रियल तोपनो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसआईआर और बीएएल-2 सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी. वहीं खूंटी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को अभी से तैयारी में जुटना होगा. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में केंद्रीय सदस्य बिरेन कंडुलना, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेली डहंगा, सचिव फिलिप डहंगा, सुलेमान गुड़िया, सुरेश कोनगाड़ी, देवनाथ मघिया, पियुष गुड़िया, तम्बा मुखिया सुषमा डहंगा, जोलेन गुड़िया, एनेम, दीपक भुइयां, जस्टिन भेंगरा, मुर्शीद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >