जेएलकेएम पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार को घुंनसुली पंचायत के घासीबरी गांव में सदस्यता अभियान चलाया.

खूंटी.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार को घुंनसुली पंचायत के घासीबरी गांव में सदस्यता अभियान चलाया. अभियान के दौरान आदिवासी और मूलवासी समाज के हितों और समस्याओं पर चर्चा की गयी. वहीं ओबीसी आरक्षण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि जेएलकेएम पार्टी और टाईगर जयराम महतो सिर्फ एक नाम नहीं है, ये एक विचारधारा है. सभी वर्गों के अधिकार का क्रांतिकारी उम्मीदों का भविष्य है. अभियान में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वहीं पार्टी की ग्रामस्तरीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष जोहान बारला, ग्राम उपाध्यक्ष मिथुन लोहरा, ग्राम सचिव रामलाल महतो का मनोनयन किया गया. मौके पर जिला महासचिव विक्रम महतो, नगर जिलाध्यक्ष कुलदीप साहू, बिरेंद्र लुगून, बजरंग साहू, मंटू स्वांसी, सुरेश टोपनो, महावीर केरकेट्टा, सुपेंद्र महतो, देवदत्त महतो, देवा लोहरा, बसंत नाग, सुरेश लोहरा, सुरेखा देवी, रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >