जेगोडकाई का पीडीएस दुकानदार निलंबित

जेगोडकाई के जन वितरण प्रणाली दुकानदार फलिंद्र सेठ की पीडीएस दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गयी है.

तमाड़. जेगोडकाई के जन वितरण प्रणाली दुकानदार फलिंद्र सेठ की पीडीएस दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गयी है. बताया गया कि लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में उसने लापरवाही बरती. जिसकी शिकायत मिलने के बाद प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी द्वारा जांच करायी गयी. जांच में आरोप सही पाये जाने पर निलंबन की कार्रवाई जिला स्तर से की गयी. विभाग ने निर्देश दिया है कि फलिंद्र सेठ की दुकान से जुड़े सभी राशन कार्ड धारकों को अब चालाडीह स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता संतोष कुमार अहीर द्वारा राशन दिया जायेगा. अगस्त माह का राशन संतोष अहीर के दुकान में उपलब्ध रहेगा. सभी लाभुक निर्धारित तिथि को चालाडीह पीडीएस दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लाभुक को राशन से वंचित नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >