जेसीए की टीम 57 रन से विजयी

खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जेसीए और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया.

खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जेसीए और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए की टीम ने सोनेट रेड को 57 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें अर्जुन ने शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाये. वहीं आदित्य नारायण और पुरंदर कुमार ने 20-20 रन की पारी खेली. सोनेट रेड की ओर से ज्ञान गौरव और धीरज कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट रेड 24.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. जिसमें प्रत्युष राज ने 94 और अभिजीत ने 26 रन की पारी खेली. जेसीए की ओर अभिषेक कुमार और जीशान जौहर ने तीन-तीन विकेट लिये. अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >