जेसीए ने सोनेट को 21 रनों से हराया

जेसीए अंडर 16 और सोनेट अंडर 16 के बीच मैच खेला गया.

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जेसीए अंडर 16 और सोनेट अंडर 16 के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए अंडर 16 ने सोनेट अंडर 16 को 21 रनों से पराजित किया. जेसीए अंडर 16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें आदित्य कुमार ने 53, मयंक राज ने 24 और प्रिंस कुमार सिंह ने 21 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में सोनेट अंडर 16 की ओर से अनुराग कुमार, तेजस पासवान और सूरज दस ने दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट अंडर 16 ने 28.5 ओवरों मे 10 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी. जिसमे धीरज कुमार ने सबसे अधिक 49 रन और अनुराग कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में जेसीए अंडर 16 की ओर से धैर्य राज ने चार और जिशान जौहर ने दो विकेट लिया. धैर्य राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >