करम महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण

बुंडू प्रखंड के तैमारा गांव में ग्रामीणों संग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला इकाई की अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने बैठक की.

बूंडू. बुंडू प्रखंड के तैमारा गांव में ग्रामीणों संग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला इकाई की अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने बैठक की. बैठक में आगामी सात सितंबर को मारधान मैदान तमाड़ में होनेवाले भादर सह करम मिलन समारोह में शामिल होने के लिए ग्रामीणों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया. बैठक छोटराय मुंडा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से रूद्राक्ष सिंह, प्रकाश प्रमाणिक,देव सिंह बिंझिया, उमेश कुमार भगत, यशवीर सिंह, महावीर प्रमाणिक, मिथिलेश नायक सम्बत नायक, अशोक कुमार सिंह, प्रकाश नायक, लक्ष्मीनारायण सिंह, छटराय मुडा, महादेव हजाम, चंद्रमोहन नाग, तेजेंद्र प्रमाणिक, घासी राम सिंह, फेकला सिंह, अजीत सिंह, दसरू सिंह, महेश्वर मुडा, बासुदेव मुडा,जगता सिंह आदि ग्रामीण शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >