उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन बैडमिंटन स्टेडियम का निरीक्षण

जिला परिषद खूंटी द्वारा निर्माणाधीन बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने निरीक्षण किया.

खूंटी. जिला परिषद खूंटी द्वारा निर्माणाधीन बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने निरीक्षण किया. इसे क्रम में उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया. उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. वहीं निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करें. इंडोर स्टेडियम जिले के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनेगा. इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने स्टेडियम में उचित एवं पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >