पेड़ से गिर कर घायल

रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी बडका टोली गांव में 60 वर्षीय नान्हू मुंडा नामक व्यक्ति पेड़ से गिरकर घायल हो गया.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी बडका टोली गांव में 60 वर्षीय नान्हू मुंडा नामक व्यक्ति पेड़ से गिरकर घायल हो गया. घटना बुधवार की सुबह है. घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. उसे कमर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार नान्हू के घर में शादी समारोह की तैयारी हो रही थी. शादी में जलावन के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए नान्हू मुंडा पेड़ की डाली को काट रहा था. डाली काटने के दौरान पेड़ से गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तोरपा अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >