सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चा घायल

रांची-खूंटी मार्ग में सोमवार को सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चा घायल हो गये.

खूंटी. रांची-खूंटी मार्ग में सोमवार को सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चा घायल हो गये. घायलों में मुरहू के गनालोया निवासी नंदलाल महतो, उनकी पत्नी रिंकी कुमारी और बच्चा शामिल है. जानकारी के अनुसार तीनों एक स्कूटी में सवार होकर मुरहू सीएचसी में ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. जिसमें वे गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार नशे में बाइक चला रहा था. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों की हिम्मत बढ़ायी और उनका हालचाल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >