हाथी के हमले में घर ध्वस्त

रनिया थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. शनिवार की देर रात चार जंगली हाथियों के झुंड ने तुरीगढा डांडटोली में मतियस तोपनो और पाकरटोली गांव मे सामुएल तोपनो के घर को ध्वस्त कर दिया. वहीं घर के अंदर रखे अनाज को खा लिया. जंगली हाथी के द्वारा मकान तोड़ने की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगली हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि चार हाथियों के झुंड में तीन बड़े हाथी और एक हाथी का बच्चा शामिल है. हाथी के हमले का शिकार भुक्तभोगी परिवार ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >