हनुमान मंदिर का मना वार्षिकोत्सव

शहर के दतिया स्थित श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की सोमवार को वर्षगांठ मनायी गयी.

खूंटी. शहर के दतिया स्थित श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की सोमवार को वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर मंदिर परिसर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत सुबह नगर भ्रमण किया गया. इसके बाद पूजा और आरती का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. वहीं शाम में प्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावा रात्रि में कीर्तन का भी आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष केदार महतो, राजेश कुमार, मुकेश कश्यप, सचिव मुकेश कुमार, सदस्य जितेंद्र कश्यप, सतेंद्र कश्यप, धनसुरेश महतो, प्रेम कुमार महतो, धनकुवर महतो, कृष्ण महतो, सत्यनारायण महतो, अरुण महतो, राजकिशोर कश्यप, उमेश कश्यप सहित अन्य का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >