टेंपो पलटने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, तीन की हालत नाजुक

रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर टिम्पुर लोहड़ी मोड़ के समीप बुधवार शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया.

तमाड़. रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर टिम्पुर लोहड़ी मोड़ के समीप बुधवार शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टेंपो सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयीं. सभी महिलाएं धान रोपनी कर मारधान से लौट रही थीं और अपने गांव मछुआ टोली सारजमडी जा रही थीं. घायलों मे रूपो देवी (42), प्रेमिका कुमारी (16), धरनी देवी (50), सोमवारी देवी (45), नैना कुमारी (14), शुक्रमणि देवी (55) व उर्मिला देवी (60) शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए तमाड़ सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो की एक बस से हल्की टक्कर हो गयी थी. जिसके बाद टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. जिससे यह घटना घटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >