महिला कॉलेज के बनने से छात्राओं को मिलेगा लाभ: विधायक

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि खूंटी में महिला कॉलेज की स्वीकृति मिलने से जिले की छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा.

खूंटी. खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि खूंटी में महिला कॉलेज की स्वीकृति मिलने से जिले की छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा. खूंटी में महिला कॉलेज की लंबे समय से मांग हो रही थी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने जनता से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद महिला कॉलेज बनायेंगे. सरकार ने केबिनेट से पारित किया है. इसके लिए खूंटी वासियों की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते है. विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि पेलोल पुल का भी जल्द निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >