इंटर कॉलेज सलगाड़ीह में छात्राओं का स्वागत

इंटर महाविद्यालय सलगाड़ीह में नव नामांकित छात्र छात्राओं का स्वागत सह सम्मान समारोह मंगलवार को धूमधाम से आयोजित किया गया.

तमाड़. इंटर महाविद्यालय सलगाड़ीह में नव नामांकित छात्र छात्राओं का स्वागत सह सम्मान समारोह मंगलवार को धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर घनश्याम महतो एवं राजकुमार मांझी ने किया. मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सचिव मुचीराम अहीर को प्राचार्य ने बुके देकर सम्मानित किया. विशिष्ट अतिथि पेडाइडीह पंचायत की मुखिया अनीता देवी को शिक्षिका सुमित्रा कुमारी मुंडा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने नव नामांकित विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से चंदन तिलक लगाकर और तालियों के साथ स्वागत किया. शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर रंजीत कुमार मोदक ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में तीनों संकाय के प्रथम व द्वितीय वर्ष के टॉपर छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि मुचीराम अहीर और मुखिया अनीता देवी ने अपने संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी छात्र छात्राएं व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >