दो बाइक की भिड़ंत में चार घायल

कर्रा प्रखंड के मालगो बाजार के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गयी.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के मालगो बाजार के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गयी. जिसमें बाइक सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में लौयकेल बनसटोली निवासी अमित होरो, काचू तोपनो, माइकल होरो और लुदरू गांव निवासी डुलवा संगा शामिल हैं. डुलवा संगा की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कर्रा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी और रिम्स रांची रेफर किया गया. घटना में दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये हैं. कर्रा प्रखंड में आये दिन सड़क दुघर्टना की संख्या बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार इसके पीछे मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने को माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >