कर्रा. पूर्व सेना कैप्टन और झारखंड आर्म्ड पुलिस (एसएपी) के जवान माधो मुंडा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया. जानकारी के अनुसार करम पर्व की छुट्टी में घर लौटने के दौरान दोपहर करीब तीन बजे उनका निधन हुआ. वे आदिवासी 21 पड़हा पिस्का नगड़ी के अध्यक्ष विजय धान के चाचा थे.
माधो मुंडा भारतीय सेना में कैप्टन पद पर सेवा दे चुके थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे एसएपी, हजारीबाग में कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे पैतृक गांव हरदीगढ़ा में किया जायेगा.
